राशिफल

मेष राशि :-

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती भाग व्यवसाय की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा. कार्य का विस्तार भी अच्छे से होगा तथा नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी अच्छा समय होगा. कार्य क्षेत्र में यात्राओं के अवसर मिल सकते हैं. सप्ताह के मध्य भाग में कुछ परेशानियां हो सकती हैं. यात्राओं में सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी, लंबी यात्रा में स्वास्थ्य खराब हो सकता है. सप्ताह के अंतिम भाग में स्वास्थ्य को लेकर समय अच्छा रहेगा तथा जीवनसाथी से भी कुछ ना कुछ लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी. संतान से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.

वृषभ राशि :-

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती भाग बहुत अधिक लाभकारी रहेगा. इस समय समाज में उच्च प्रतिष्ठा बढ़ाने के योग है तथा कार्य करने वाले जातकों के प्रमोशन की संभावनाएं बने रहेंगी. बाहरी स्थान से धन लाभ के भी बहुत अच्छे योग बन रहे हैं तथा सोचे हुए कार्य पूरे करने के अवसर भी मिल सकते हैं. संतान को लेकर छोटी-मोटी चिंताएं हो सकती है तथा वैवाहिक के जीवन में भी कुछ उधर चढ़ाव उत्पन्न हो सकते हैं. सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ दिक्कतें परेशानियां हो सकती है. शत्रुओं से परेशान किया जा सकते हैं.

मिथुन राशि:-

मिथुन राशि वालों के लिए पूरा सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा. भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आध्यात्मिक उन्नति के अवसर मिलेंगे तथा धर्म की यात्राओं पर भी जा सकते हैं. सप्ताह के मध्य भाग में कार्यक्षेत्र में लाभ होगा सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा तथा प्रमोशन की संभावनाएं भी बनी रहेगी. सप्ताह के अंतिम भाग में आकस्मिक धन लाभ के योग बने हैं जिन लोगों का शेयर मार्केट में इंट्रस्ट है उन्हें कुछ लाभ मिलने की उम्मीद की जा सकती है.

कर्क राशि :-

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती समय कुछ दिक्कत भर रह सकता है . लेकिन सप्ताह के मध्य भाग से उनके शुरू हो जाएगी तथा यात्राएं भी होते रहेंगे. जॉब करने वाले जातकों को अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे तथा प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को विशेष उन्नति मिलेगी . कोई पुरानी अटकी हुई डील पूरी हो सकती है तथा पैसा इन्वेस्ट किया हो तो वह भी लाभ दे सकता है. संतान को लेकर छोटी-मोटी चिताओं का सामना करना पड़ सकता है. जीवन साथी को लेकर समय सामान्य रहेगा.

सिंह राशि:-

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती भाग अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के माध्यम से किसी बड़े कार्य को संपन्न करने की अवसर मिल सकते हैं तथा उसमें लाभ मिल सकता है सप्ताह के मध्य भाग में आकस्मिक चोट के योग बन रहे हैं. उनके स्थान पर सावधानी रखें तथा गहराई और पानी वाले स्थानों से भी सावधानी रखें. सप्ताह के अंतिम भाग में भाग्य अच्छा साथ देगा तथा पिता के सहयोग से कोई बड़ा कार्य पूरा हो सकता है.

कन्या राशि:-

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती भाग्य झगड़ा आदि से भरा रह सकता है. कोर्ट केस में उलझे हुए जातक सावधानी बरतें उनके खिलाफ षड्यंत्र होने की संभावना अधिक रहेंगे . जीवनसाथी से भी कुछ बहस हो सकती है मामलों को सरलता से नहीं सुलझा पाएंगे. सप्ताह के मध्य भाग में जब को लेकर अच्छे लाभ के योग हैं जो लोग लंबे समय से कार्य की तलाश कर रहे थे उन्हें कोई कार्य मिल सकता है. सप्ताह के अंतिम भाग में पेट से संबंधित रोग परेशान करते हैं, खान-पान का विशेष ध्यान रखें.

तुला राशि :-

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती भाग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देने वाला है.उच्च शिक्षा में लाभ के योग हैं तथा जो जातक कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसरों का लाभ मिलेगा. संतान की उन्नति संभव है तथा संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सप्ताह के मध्य भाग में रोग परेशान कर सकते हैं , अस्पताल के चक्कर लगा सकते हैं तथा सप्ताह के अंतिम भाग में जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है तथा कोई लाभ जीवनसाथी के माध्यम से मिल सकता है.

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए सप्ताह का शुरुआती भाग कुछ चिंता वाला रहेगा, कोई भी कार्य लापरवाही से ना करें. इस समय बड़े निर्णय लेने से बचें। कार्य में विभिन्न अधिक रहेगा सप्ताह के मध्य भाग में अपने बुद्धि के बल पर लाभ काम आएंगे तथा समाज में प्रशंसा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सप्ताह के अंतिम भाग में संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं . इसलिए सप्ताह के अंतिम भाग में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि :-

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह शुरुआत में बहुत अच्छा रहेगा. मित्रों का पर्याप्त सहयोग मिलेगा तथा कड़ी मेहनत के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. सप्ताह के मध्य भाग में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं अचानक ने समस्याओं से सामना होगा तथा संतान संबंधित भी कुछ चिताओं का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में समस्याएं सुलझना शुरू हो जाएगी. इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है इसलिए सावधानी रखना आवश्यक है.

मकर राशि :-

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती तथा मध्य भाग बहुत अच्छा रहने वाला है. इसमें धन लाभ के योग बन रहे हैं तथा परिवार में किसी सदस्य के माध्यम से भी धन लाभ हो सकता है.परिवार में कुशल मंगल रहेगा तथा नए मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं. सप्ताह के मध्य भाग में मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं तथा लंबे समय से चल रहा है कोई कार्य पूरा हो सकता है. सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ चिताओं के सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बड़े कार्यो को लेकर निर्णय सोच समझ कर लें.

कुम्भ राशि :-

कुम्भ राशि वालों के लिए पूरा सप्ताह बहुत उन्नति वाला रहेगा. इस समय प्रॉपर्टी लाभ तथा वहां लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं . प्रॉपर्टी संबंधित कोई कार्य अटका हो तो वह सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा तथा भाई बहनों का भी अच्छा सहयोग मिलेगा. जॉब करने वाले जाट को के लिए अवसर मिलेगा तथा व्यवसाय करने वाले जातकों को भी व्यवसाय में अच्छे लाभ के योग बने हुए हैं. सप्ताह के अंतिम भाग में तरक्की होगी इस सप्ताह बड़े कार्य करने के लिए अच्छा समय रहेग.

मीन राशि :-

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. व्यर्थ के विवादों में उलझना पड़ सकता है तथा धन के अतिरिक्त खर्च हो सकते हैं. पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है तथा टांग बाजू पर चोट लगने का भय भी रहेगा. परिस्थितियां अनुकूल होंगी तथा जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा. सप्ताह के अंतिम भाग में व्यवसाय के माध्यम से धन आगमन के योग बनेंगे संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

Tags: ,