कर्णपिशाचिनी साधना : आकर्षण, नियंत्रण और भयावह अंत का सम्पूर्ण सच

कर्ण पिशाचिनी

तंत्र-मंत्र की दुनिया में कुछ साधनाएँ ऐसी होती हैं जो साधारण व्यक्ति को असाधारण बनने का लालच देती हैं।
इनमें सबसे अधिक आकर्षित करने वाली साधना है- कर्णपिशाचिनी साधना

इसे त्रिकालदर्शी कहा जाता है, लेकिन वास्तविकता यह है कि
पिशाच कभी त्रिकालदर्शी नहीं होते, वे केवल मन और डेटा के साथ खेलते हैं।

जो व्यक्ति इस साधना में प्रवेश करता है, उसे लगता है कि वह सब कुछ जान सकता है-
दूसरों का मन, गुप्त बातें, भविष्य तक, लेकिन यही शुरुआत होती है उसके पतन की।

कर्णपिशाचिनी का वास्तविक विज्ञान

यह समझना जरूरी है कि यह कोई दिव्य शक्ति नहीं, बल्कि एक सूक्ष्म मानसिक-ऊर्जात्मक हस्तक्षेप है।

मनुष्य का मस्तिष्क हर सेकंड विचार, स्मृतियाँ और भावनाएँ उत्पन्न करता है।
जब कोई व्यक्ति इस साधना में गहराई से उतरता है, तो उसका ध्यान, चेतना और अवचेतन स्तर अत्यधिक संवेदनशील हो जाता है।

उसी अवस्था में उसे “आवाज़ें” सुनाई देने लगती हैं।

वास्तव में यह प्रक्रिया कुछ इस प्रकार काम करती है:
मस्तिष्क की आंतरिक ध्वनियाँ बाहरी अनुभव की तरह प्रतीत होने लगती हैं।
जिसे व्यक्ति समझता है कि कोई “कान में बोल रहा है”।

हवा ध्वनि का माध्यम है-
लेकिन यहाँ ध्वनि वास्तविक नहीं, बल्कि न्यूरोलॉजिकल इम्पल्स का अनुभव होती है,
जो बिल्कुल वैसा ही लगता है जैसे कोई पास खड़ा होकर बोल रहा हो।

त्रिकालदर्शी होने का भ्रम कैसे बनता है

कर्णपिशाचिनी साधक अक्सर भविष्यवाणी करते हैं और कई बार सही भी निकलती है।

लेकिन इसका सिद्धांत बहुत सरल है:

यह भविष्य नहीं बताती, यह वर्तमान और मनोवृत्ति पढ़ती है।

उदाहरण के लिए अगर चुनाव होने वाला है, तो यह लोगों की मानसिक प्रवृत्ति पढ़कर परिणाम का अनुमान देती है। फिर साधक उसे गणना के रूप में प्रस्तुत करता है।

इसी तरह किसी व्यक्ति के अतीत की बातें बताना आसान होता है क्योंकि
वह व्यक्ति स्वयं ही अपने व्यवहार, हावभाव और मानसिक संकेतों से बहुत कुछ प्रकट कर देता है।

साधना का प्रारंभ और मानसिक जाल

इस साधना के शुरुआती दिनों में व्यक्ति को अत्यधिक एकाग्रता, अलग अनुभव और कुछ असामान्य संवेदनाएँ महसूस होती हैं।

धीरे-धीरे फुसफुसाहट जैसी ध्वनि शुरू होती है फिर वह स्पष्ट आवाज में बदल जाती है, व्यक्ति को लगता है कि कोई अदृश्य सत्ता उसके साथ है।

यहीं से नियंत्रण शुरू होता है।

तीन रूपों का चयन और उसका प्रभाव

इस साधना में साधक को एक मानसिक संबंध बनाना पड़ता है-
माँ, बहन या पत्नी के रूप में।

साधना करने पर पिशाचनी आपके सामने आएगी और 3 रूप में से किसी एक रूप में आपके साथ रहेगी।

माँ, बहन या पत्नी में से किसी एक का रूप आपको इसके लिए निश्चित करना पड़ेगा।

उसके बाद जो भी रूप आप बताएंगे, उस रूप में ये अदृश्य हो के आप के साथ रहेगी।

लेकिन माँ बहन या पत्नी में से जो रूप आप उसे बताएँगे, उस रिश्ते को ये आपकी जिन्दगी से खत्म कर देगी।

आपकी माँ बहन या पत्नी की मृत्यु हो जाएगी या आप इनसे अलग हो जाएंगे।

जब इस पिशाचनी को माँ या बहन का रूप बताया जाता है तो ये अच्छी तरह से काम नहीं करती है।

वैसे इसको माँ या बहन के रूप में स्वीकार करना चाहोगे तो भी नहीं कर पाओगे, ये इतने सुन्दर रूप में आती है कि इसको पत्नी बनाने के भावनाएं जाग जाती हैं।

लेकिन जब पत्नी का रूप बताया जाता है तो बहुत ही प्रचण्ड तरीके से काम करती है। इसलिए ज्यादातर तान्त्रिक इसे पत्नी का ही रूप देते हैं।

तीन वचन और पूर्ण मानसिक नियंत्रण

इस साधना में तीन प्रमुख वचण हैं:

1. इसके बारे में किसी को नहीं बताना
2. इससे कभी अलग नहीं होना
3. इसकी सैक्सुअली इच्छाओं के अनुसार चलना और पूरा करना

यह “कंडीशनिंग” और “डिपेंडेंसी क्रिएशन” है।

धीरे-धीरे व्यक्ति अपनी स्वतंत्र इच्छा खो देता है।

सैक्सुअल नीड्स का वैज्ञानिक पक्ष

अब बात आती है कि इस ना दिखने वाली पिशाचिनी को कोई सैक्सुअली सैटिस्फाइड कैसे कर सकता है ?

ये पिशाचिनी किसी भी चरित्रहीन औरत को आपके सामने खड़ा कर देगी या आपको ही उस औरत की तरफ धकेल देगी।

अपने सैटिस्फैक्शन के लिए ये पिशाचिनी उस औरत के साथ शारिरिक सम्बन्धों की स्थिति भी बनवाएगी और उस चरित्रहीन औरत में घुस के खुद को आपसे सैटिस्फाइड भी करवाएगी।

पत्नी से आप अलग हो चुके होंगे और आपको शारीरिक सम्बन्धों का जुगाड़ मिलता रहेगा और ये पिशाचिनी आपके काम करती रहेगी।

25-30 साल तो आप मजे कर लेंगे।

लेकिन जब बुढ़ापा आने पर आपमें सैक्सुअल एबिलिटी नहीं रहेगी, तो आप मुश्किल में पड़ जाएंगे।

ये आपको पागल कर देगी, आपके परिवार से आपको अलग कर देगी।

आपके बच्चों के खिलाफ आपको भड़का के उनसे लड़वा देगी। इसी के प्रभाव से बच्चे आत्महत्या भी कर सकते हैं क्योंकि जब इस पिशाचिनी का गुलाम बन के एक बाप अपने बच्चे को परेशान करेगा तो बच्चे परेशान हो के आत्महत्या भी कर देंगे।

ये आपके बच्चों के बारे में आपको कभी सही बात नहीं बताएगी।

उल्ट पुलट बोल के आपकी और आपके बच्चों की जिन्दगी खराब कर देगी। जब आप किसी भी लायक नहीं रहेंगे तो ये आपको मार देगी।

कई साधक दूसरों बहला फुसलाकर कर ये साधना दूसरों को करवा देते हैं ताकि वो खुद इस पिशाचिनी से पीछा छुड़ा सकें।

लेकिन पिशाचिनी दोनों को ही नहीं छोड़ती है।

संबंधों का विनाश

धीरे-धीरे इसका असर स्पष्ट होने लगता है:

पति-पत्नी में झगड़े बढ़ते हैं
परिवार से दूरी बढ़ती है
व्यक्ति अकेला होने लगता है

क्योंकि उसके निर्णय अब उसके अपने नहीं रहते।

अगर वह अपने वास्तविक संबंधों को बचाने की कोशिश करता है, तो उसके भीतर मानसिक तनाव और असहनीय दबाव बढ़ता है। कभी कानों में कर्णपिशाचिनी जोर जोर से चिल्ला कर परेशान करती है , गला घोंट देती है.

पत्नी को बीमार कर देती है, लकवाग्रस्त कर देती है या तलाक कि नौबत ला देती है .

सपनों का अनुभव : वास्तविक घटना जैसा एहसास

इस साधना में सपनों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।

एक अनुभव में मैंने कर्णपिशाचिनी का स्वप्न मन्त्र यूज किया था,  रात को मंत्र जप के बाद
कानों में हल्की फड़फड़ाहट शुरू हुई

धीरे-धीरे नींद और जागने के बीच की अवस्था आई फिर अचानक दृश्य बदला.

कुछ सेकंड के लिए एक आकृति दिखाई दी फिर दृश्य बदलकर एक मैदान, खेल, लोग- सब स्पष्ट दिखने लगा.

जागने के बाद भी वही कंपन, वही आवाजें बनी रहीं

अगले दिन जब वही दृश्य वास्तविकता में सामने आया तो यह अनुभव और भी गहरा हो गया कि सोने में जी घटनाएँ देखी थी वो अगले दिन घटित हुई.

लेकिन विश्लेषण करने पर समझ आया कि वह भविष्य नहीं था, बल्कि पहले से तय घटनाओं का मानसिक प्रोजेक्शन था। क्योंकि वो घटनाएँ एक आयोजन सम्बधित थी जो पूर्वनिर्धारित था.

शारीरिक प्रभाव

इस प्रकार के अनुभवों के बाद शरीर पर असर दिखता है:

तेज बुखार,शरीर में भारीपन, उल्टी और कमजोरी, मानसिक थकान.

मुझे खुद से सड़े हें मास जैसी बदबू आने लगी, नहाया लेकिन बदबू नहीं गई.

यह संकेत हैं कि नर्वस सिस्टम पर अत्यधिक दबाव पड़ा है।

मैंने कुछ वैदिक कवच आदि का पाठ किया तो बदबू बंद हुई.

शुरुआती सफलता और असली जाल

पहले कुछ वर्षों में व्यक्ति बहुत आगे निकलता हुआ लगता है:

लोग प्रभावित होते हैं, वह सब कुछ जानता हुआ प्रतीत होता है, उसकी प्रसिद्धि बढ़ती है.

लेकिन वास्तव में वह पूरी तरह नियंत्रित हो चुका होता है।

अंतिम चरण : भयावह पतन

समय के साथ:

मानसिक संतुलन बिगड़ता है, व्यक्ति अकेला हो जाता है, शरीर कमजोर पड़ने लगता है.

और फिर शुरू होता है सबसे भयावह चरण।

एक वास्तविक घटना : अंत का डरावना दृश्य

एक व्यक्ति तांत्रिक बाबा जिसने जीवन भर तंत्र-मंत्र से लोगों का इलाज किया, अंत में पूरी तरह टूट गया, उसने सबसे कहा था कि उसके पास काली कि सिद्धि है लेकिन वास्तविकता में उसके पास कर्ण पिशाचिनी की सिद्धि थी.

हर बार कर्ण पिशाचिनी मलमूत्र से काम नहीं करती है, उसकी सिद्धि वाम मार्गी तरीके से हो तो उसमें अपना मलमूत्र खाना पीना पड़ता है।

लेकिन अगर दक्षिण मार्गी तरीके से हो तो वो सिद्धि बिना मलमूत्र के होती है लेकिन अंत समय में पिशाचिनी बहुत ज्यादा मलमूत्र खिलाती है, शरीर में मलती है।

लास्ट का टाइम वो तांत्रिक पैरालाइज्ड हुआ, उसकी चलने, बोलने की कपैसिटी खत्म हो गई।

उसके चेलों ने उसे सम्भालना शुरू किया ।

कुछ महीनों बाद उसके कपड़ों में, बिस्तर में मल ही मल मिलने लगा, उसकी दुर्गन्ध इतनी तेज होती कि किसी से झेली नहीं जाती थी।

10-12 दिन तक तो चेलों ने उसे साफ कर दिया लेकिन जब उसके बालों में, मुँह में मल मिलने लगा तो उन्होंने उसे छोड़ दिया।

बोला उससे कुछ नहीं जाता था क्योंकि बोलने की कपैसिटी खत्म थी।

उसके लास्ट के कुछ दिन उसी तरह मलमूत्र में निकले।

वो चल भी नहीं पाता था, बस पड़ा रहता था।

एक दिन सुबह उसकी डैडबॉडी नदी के पास मिली, पूरी बॉडी में मल ही मल, नाक, मुँह,कान सब मल से भरे थे।

शायद पिशाचिनी उसे खींच घसीट के ले गई थी।

पानी के पास ये भूत प्रेत पिशाच ज्यादा ताकतवर होते हैं और मैक्सिमम ये बाथरूम या पानी वाली जगह के आसपास मारते हैं। गला घोंट के मार देना और सुसाइड करवाना, दोनों इनके मारने के मुख्य तरीके हैं।

अंतिम सत्य

कर्णपिशाचिनी जैसी साधनाएँ बाहर से शक्ति देती दिखती हैं , लेकिन अंदर से व्यक्ति को पूरी तरह तोड़ देती हैं.

यह ज्ञान नहीं देती, भ्रम देती है, यह नियंत्रण नहीं देती, गुलामी देती है.

निष्कर्ष

जो चीज सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, वही सबसे ज्यादा खतरनाक होती है

इसलिए, इस मार्ग से दूर रहना ही सबसे बड़ा ज्ञान है.

तान्त्रिक का जीवन कभी सुखी नहीं रहता है – एक सटीक विश्लेषण

तांत्रिक

AstroPine™

तान्त्रिक का जीवन कभी सुखी नहीं रहता है - एक सटीक विश्लेषण

नमस्कार मित्रों

आप में से कुछ ऐसे भी होंगे जो तन्त्र-मन्त्र के चमत्कार देखकर यह सोचते होंगे कि हम भी तान्त्रिक बन जाएँ।

यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति अपनी किस्मत और कर्म के अनुसार ही चलता है।
जिसके भाग्य में जो लिखा है, वह उसी दिशा में जाएगा, इसे रोका नहीं जा सकता।

मैं किसी तान्त्रिक को गलत नहीं कहता।
हर व्यक्ति अपने कर्म और परिणाम के अनुसार जीवन जीता है।

लेकिन जो वास्तविकता है, वह जानना भी उतना ही आवश्यक है।

एक प्रसिद्ध उदाहरण — डॉक्टर फॉस्टस

कॉलेज समय में पढ़ी गई एक कहानी है-
“Doctor Faustus” (Christopher Marlowe)

संक्षेप में:

एक अत्यंत विद्वान व्यक्ति, जिसे अलौकिक शक्तियों का आकर्षण हुआ, उसने तांत्रिक साधनाओं की ओर कदम बढ़ाया।

साधना के बाद उसके सामने एक शक्ति प्रकट हुई, जो उसे शैतान से समझौता करने के लिए प्रेरित करती है।

समझौता यह था:

22 वर्षों तक शक्ति उसकी सेवा करेगी, उसके बाद उसकी आत्मा हमेशा के लिए उस शक्ति के अधीन हो जाएगी, उसने अपने खून से हस्ताक्षर कर दिए।

शुरुआत में:

  • चमत्कार
  • शक्ति
  • प्रसिद्धि

सब कुछ मिला।

लेकिन समय बीतने के साथ:

  • शक्तियाँ कमजोर होने लगीं
  • नियंत्रण खत्म हो गया
  • और अंत में सब कुछ नष्ट हो गया

अंततः वही शक्ति उसे खींचकर ले गई जहाँ से वापसी नहीं थी।

यही वास्तविकता है

तान्त्रिक साधनाओं का आरम्भ आकर्षक लगता है,
लेकिन अंत प्रायः नियंत्रण से बाहर होता है।

तान्त्रिक जीवन दुखी क्यों होता है?

1. सिद्धियाँ “गले की हड्डी” बन जाती हैं

  • न पूरी तरह छोड़ी जा सकती हैं
  • न आराम से निभाई जा सकती हैं

2. शुरुआत में साथ, बाद में अपमान

शुरुआत में शक्ति काम करती है,
लेकिन धीरे-धीरे वही शक्ति व्यक्ति को परेशान करने लगती है।

3. सीमित स्तर की शक्तियाँ

अधिकांश तान्त्रिकों के पास:

  • भूत-प्रेत
  • पिशाच
  • प्रेतनी

इसी स्तर की शक्तियाँ होती हैं।

उच्च स्तर की साधनाएँ बहुत कम लोगों के पास होती हैं,
और वे भी हर किसी को नहीं दी जातीं।

आँखों देखी कुछ घटनाएँ

[1] सिद्धि की सीमा

एक व्यक्ति अपनी सिद्धि से लोगों के बारे में सही जानकारी बता देता था।

लेकिन जब उसके सामने किसी ने देवी स्तुति का जाप किया,
तो उसकी सिद्धि काम करना बंद हो गई।

 निष्कर्ष: देवी शक्ति, निम्न स्तर की शक्तियों से कहीं अधिक प्रभावी होती है।

[2] “सवारी” का भ्रम

मंदिरों में जो “सवारी” आती है,
वह हमेशा उच्च देवी-देवता नहीं होती।

एक महिला को कमजोरी और कंपकंपी थी।
उसे तांत्रिक उपचार बताया गया।

लेकिन डॉक्टर ने जांच की- टाइफाइड निकला दवाई से ठीक हो गई

 निष्कर्ष: हर समस्या तन्त्र नहीं होती, कई बार साधारण कारण होते हैं।

[3] गड़ा धन और भ्रम

एक तान्त्रिक को बताया गया कि उसे गड़ा धन मिलेगा।

वह जंगल से पत्थर जैसे टुकड़े लाया,
उन्हें हीरा समझकर महीनों प्रयोग करता रहा।

अंत में पता चला वह सिर्फ चूना पत्थर था

 निष्कर्ष: सिद्धियाँ कई बार भ्रम पैदा करती हैं।

[4] कठिन समय में साथ छोड़ना

जब समय खराब होता है:

  • वही शक्तियाँ साथ छोड़ देती हैं
  • बहाने बनाती हैं
  • और व्यक्ति को उलझाए रखती हैं

एक सन्त का स्पष्ट कथन

एक सन्त ने एक तान्त्रिक से कहा:

“जिसे तू शक्ति समझ रहा है, वही तुझे उलझा रही है।
वही तुझे बीमार करती है, और फिर इलाज के नाम पर तुझसे बलि मांगती है।”

मुख्य तथ्य (ध्यान से समझें)

  • जहाँ तान्त्रिक नहीं होते, वहाँ ऐसी समस्याएँ भी कम होती हैं
  • तान्त्रिक के आसपास ही “प्रेत बाधा” के केस अधिक मिलते हैं
  • कई बार समस्या पैदा करने वाला और समाधान देने वाला—दोनों एक ही स्रोत होते हैं

सबसे खतरनाक स्थिति

जब तान्त्रिक इन शक्तियों को संभाल नहीं पाता:

  • वह उन्हें किसी और को देने की कोशिश करता है
  • कभी-कभी अपने परिवार तक में ट्रांसफर कर देता है

अंदर की सच्चाई

  • डर लगातार बना रहता है
  • मानसिक दबाव बढ़ता है
  • लेकिन व्यक्ति खुलकर बता नहीं पाता

निष्कर्ष

तन्त्र का आकर्षण बाहर से चमकदार लगता है,
लेकिन भीतर यह उलझनों और निर्भरता से भरा होता है।

 इसलिए:

  • चमत्कार के पीछे न भागें
  • अपने कर्म पर ध्यान दें
  • भक्ति और संतुलन अपनाएँ

अंतिम संदेश

जीवन अमूल्य है।
इसे भ्रम, भय और अस्थिर शक्तियों में उलझाने के बजाय सद्कर्म, साधना और शांति की दिशा में लगाएँ।

तान्त्रिक क्रिया, स्वेच्छा और स्वयं की भूल से जुड़े प्रभाव – एक वास्तविक अनुभव

chudail

तान्त्रिक क्रिया, स्वेच्छा और स्वयं की भूल से जुड़े प्रभाव - एक वास्तविक अनुभव

तान्त्रिक क्रिया द्वारा भेजे गए, स्वेच्छा से आए हुए और स्वयं की गलती से अपने साथ जुड़ जाने वाले भूत-प्रेत अथवा चुड़ैल के व्यवहार में स्पष्ट अंतर होता है।

करैक्टर में प्रवेश करें

ऐसा मानकर पढ़िए कि यह घटना आपके साथ घटित हो रही है।

एक रात की बात है

ऐसा महसूस हो रहा था कि मेरे कमरे की खिड़की से कोई औरत मुझे लगातार घूर रही है।

यह एहसास एक दिन का नहीं था—लगातार तीन दिन तक बना रहा।

मैं रात में खिड़की का पर्दा बंद नहीं करता था, इसलिए बाहर का दृश्य खुला रहता था।

तीसरी रात - अनुभव गहरा हो गया

तीसरे दिन रात लगभग 2 बजे मैं अपना ऑनलाइन काम खत्म करके सो गया।

करीब ढाई बजे, आधी नींद की अवस्था में अचानक ऐसा महसूस हुआ—
जैसे कोई औरत आकर मेरे बाईं तरफ लेट गई हो और अपनी दोनों बाहें मेरे गले में डालकर मुझे पकड़ लिया हो।

मेरी आँखें बंद थीं…
लेकिन फिर भी वह मुझे स्पष्ट दिखाई देने लगी।

जब कोई व्यक्ति किसी अदृश्य प्रभाव के दायरे में आने लगता है, तो उसे आसपास किसी की उपस्थिति महसूस होने लगती है और कई बार बंद आँखों में भी दृश्य स्पष्ट दिखने लगते हैं।

दृश्य और अनुभूति

उसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा था।
उसने अपना चेहरा मेरी गर्दन के पास छुपा रखा था और उसके बाल मेरे चेहरे पर फैले हुए थे।

जब मैंने उसके शरीर की ओर ध्यान दिया, तो वह अस्त-व्यस्त अवस्था में थी।
ऊपरी भाग पर कुछ काले रंग का फटा हुआ कपड़ा था, जिसे वस्त्र कहना भी कठिन था।

कमर के नीचे कुछ स्पष्ट नहीं था।
घुटनों के नीचे का हिस्सा दिखाई ही नहीं दे रहा था या शायद मेरी दृष्टि वहाँ तक नहीं पहुँच पा रही थी।

धीरे-धीरे उसकी पकड़ कसती जा रही थी।
उसने अपनी एक टांग मेरे ऊपर रखने की कोशिश की।

क्षणिक प्रतिक्रिया

उसी समय एक अजीब-सी घृणा और असहजता का भाव उत्पन्न हुआ।

मैंने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए उसे दूर करने की कोशिश की, मन में एक स्तुति का स्मरण किया और झटका देकर स्वयं को अलग कर लिया।

जागने पर वास्तविकता

मैंने तुरंत लाइट ऑन की।

कमरे में कोई नहीं था।
चारों ओर वही सन्नाटा…
और बाहर से केवल कीड़ों की आवाज़।

मैंने इसे आधी नींद का सपना समझकर फिर सोने की कोशिश की।

पृष्ठभूमि

ऐसे अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नए नहीं थे।
बचपन से ही कई प्रकार की अनुभूतियाँ होती रही थीं, इसलिए उस समय भय की प्रतिक्रिया उतनी तीव्र नहीं थी।

अक्सर यह भी देखा गया है कि ऐसे अनुभव नींद की अवस्था में ही अधिक होते हैं, और अचानक पकड़ लेने जैसा एहसास होता है

दूसरों के अनुभव

ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहाँ:

  • किसी मृत व्यक्ति की स्मृति या घटना के बाद
  • किसी संवेदनशील व्यक्ति को
  • नींद में दबाव या पकड़ का अनुभव होने लगता है

कुछ लोग इससे बचने के लिए दिन में सोना और रात में जागना शुरू कर देते हैं।

अगले दिन - पुष्टि की कोशिश

अगले दिन मैंने अपने एक परिचित से संपर्क किया, जो इस प्रकार के अनुभवों में रुचि रखते थे।

मैंने उनसे पूरी घटना बताई और पूछा
यह केवल स्वप्न था या कुछ और?

उन्होंने अपने तरीके से जाँच कर बताया कि यह अनुभव वास्तविक भी हो सकता है और यह किसी बाहरी या आकर्षित प्रभाव का परिणाम हो सकता है

संभावित कारण

मुझे धीरे-धीरे याद आया कि कुछ दिन पहले मैं एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था, जो बिना पूर्ण ज्ञान के तांत्रिक प्रयोगों में रुचि रखता था।

ऐसे मामलों में अक्सर यह देखा जाता है कि:

  • व्यक्ति स्वयं ही कुछ प्रभाव अपने साथ जोड़ लेता है
  • और फिर वह प्रभाव उसके आसपास के लोगों को भी प्रभावित कर सकता है

महत्वपूर्ण अवलोकन

  • यह अनुभव धीरे-धीरे बढ़ा (पहले केवल देखना, फिर संपर्क)
  • यह नींद की अवस्था में हुआ
  • और जागने पर कोई भौतिक प्रमाण नहीं था

 ये संकेत अक्सर स्वेच्छा या आकर्षण आधारित प्रभाव की ओर इशारा करते हैं, न कि सीधे तांत्रिक आक्रमण की ओर

तैयारी और प्रतिक्रिया

इसके बाद मैंने अपने स्तर पर कुछ सावधानियाँ अपनाईं:

  • कमरे की सफाई की
  • स्वयं को व्यवस्थित किया
  • सोने से पहले स्तुति और मंत्र का स्मरण किया

उस रात फिर कुछ असामान्य ध्वनियाँ सुनाई दीं,
लेकिन कोई सीधा संपर्क नहीं हुआ।

मुख्य अंतर (सार)

1. स्वेच्छा से आया प्रभाव

  • जिज्ञासा या आकर्षण से जुड़ता है
  • धीरे-धीरे प्रकट होता है
  • सीमित असर करता है

2. स्वयं की भूल से जुड़ा प्रभाव

  • बिना ज्ञान के प्रयोग से उत्पन्न
  • व्यक्ति को भ्रम में रख सकता है

3. तांत्रिक क्रिया द्वारा भेजा गया प्रभाव

  • अधिक तीव्र और आक्रामक
  • शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर असर
  • बार-बार बाधा और कष्ट

सावधानी

  • अनावश्यक प्रयोगों से बचें
  • मानसिक संतुलन बनाए रखें
  • सोने से पहले मन को स्थिर करें

अंतिम बात

सुरक्षा और स्थिरता के उपाय

तैयारी और मानसिक संतुलन

✔ वातावरण शुद्ध रखना

साफ-सफाई का सीधा प्रभाव मानसिक अवस्था पर पड़ता है

✔ ध्यान और स्तुति

  • हनुमान चालीसा
  • नृसिंह कवच
  • देवी कवच

ये केवल धार्मिक नहीं, बल्कि मानसिक स्थिरता के साधन भी हैं

✔ जल का प्रयोग

जल का छिड़काव एक प्रकार का मनोवैज्ञानिक और ऊर्जा-संतुलन संकेत देता है

ऐसे अनुभवों को न पूरी तरह नज़र अंदाज करें,
और न ही तुरंत भय का रूप दें।

 समझ, संतुलन और सजगता यही सबसे बड़ा संरक्षण है।

नज़र लगना: नकारात्मक ऊर्जा, मनोविज्ञान और वास्तविक अनुभव

क्या है ये नजर ?

नजर

AstroPine™

नज़र लगना: नकारात्मक ऊर्जा, मनोविज्ञान और वास्तविक अनुभव

परिचय

“नज़र लगना” केवल एक पारंपरिक मान्यता नहीं है, बल्कि यह मानव भावनाओं और ऊर्जा के प्रभाव से जुड़ा एक गहरा विषय है।

जब कोई व्यक्ति स्वयं की तुलना में आपको बेहतर स्थिति में देखता है और भीतर से हीनता, ईर्ष्या या असंतोष महसूस करता है, तो उसके भीतर उत्पन्न नकारात्मक भाव एक प्रकार की ऊर्जा बनकर आपके जीवन को प्रभावित कर सकते हैं।

नज़र का मूल कारण: तुलना और हीनता

हर नज़र के पीछे एक मनोवैज्ञानिक आधार होता है।

जब कोई व्यक्ति:

  • आपकी आय, सफलता या जीवनशैली से स्वयं को कमतर महसूस करता है
  • आपके सुख से असहज हो जाता है
  • आपकी प्रगति को स्वीकार नहीं कर पाता

तब उसके भीतर एक अदृश्य विरोध (Internal Resistance) पैदा होता है।

यही विरोध कई बार “नज़र” के रूप में प्रकट होता है।

व्यवहारिक संकेत (Practical Indicators)

  • आप अपने जीवन को संतुलित रखें
  • अनावश्यक प्रदर्शन से बचें
  • और अपने चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करें

कुछ लोग बिना किसी आवश्यकता के:

  • बार-बार आपकी आय पूछते हैं
  • निजी जीवन में अनावश्यक रुचि लेते हैं
  • आपकी वस्तुओं, सफलता या बच्चों पर अत्यधिक टिप्पणी करते हैं

यह केवल जिज्ञासा नहीं होती, बल्कि अक्सर तुलना और असंतोष का संकेत होता है।

वास्तविक जीवन से उदाहरण

1. आर्थिक स्थिति पर अनावश्यक जिज्ञासा

एक व्यक्ति बार-बार अपने परिचित से उसकी आय के बारे में पूछता रहा।
जब उसे वास्तविक स्थिति का पता चला, तो उसने तुरंत टिप्पणी की—“आजकल बहुत अच्छा कमा रहे हो।”

इसके बाद परिस्थितियाँ अचानक बदलीं—बीमारी और खर्च बढ़ गया।
फिर वही व्यक्ति पुनः आया और पूछा—“अब कितना बचा है?”

यह केवल शब्द नहीं थे, बल्कि भीतर छिपी मानसिकता का संकेत थे।

2. वस्त्र और प्रदर्शन पर टिप्पणी

एक महिला ने नया परिधान पहना। किसी अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की—
“अब तो काफी महंगे कपड़े पहनने लगी हो।”

कुछ ही समय में वह परिधान क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना सामान्य भी हो सकती है, लेकिन प्रतिक्रिया ने संकेत दिया कि दूसरे व्यक्ति को उसमें संतोष मिला।

3. बच्चों पर प्रभाव

बच्चे अत्यंत संवेदनशील होते हैं।

  • उन्हें बार-बार छूना, गाल खींचना या लगातार घूरना
  • उनके स्वास्थ्य या वजन पर टिप्पणी करना

ये सब व्यवहार उनके आसपास की ऊर्जा को प्रभावित कर सकते हैं।

अक्सर देखा गया है कि:

  • बच्चा अचानक चिड़चिड़ा हो जाता है
  • दूध पीना कम कर देता है
  • बिना स्पष्ट कारण अस्वस्थ हो जाता है

ऊर्जा का सिद्धांत (Energy Dynamics)

मानव दृष्टि केवल देखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भावनाओं का वाहक भी है।

  • प्रेम से देखी गई दृष्टि → सकारात्मक प्रभाव
  • ईर्ष्या या संदेह से देखी गई दृष्टि → नकारात्मक प्रभाव

इसी कारण:

  • माता-पिता की नजर सुकून देती है
  • शंका या ईर्ष्या भरी नजर असहजता उत्पन्न करती है

क्यों कुछ लोगों की नज़र अधिक प्रभाव डालती है

हर व्यक्ति समान प्रभाव नहीं डालता।

जिन लोगों में:

  • लगातार नकारात्मक सोच
  • दूसरों की सफलता से असंतोष
  • तुलना और आलोचना की प्रवृत्ति

होती है, उनकी ऊर्जा अधिक तीव्र होती है और प्रभाव भी जल्दी दिख सकता है।

सामाजिक व्यवहार की सीमा

किसी की आय, संपत्ति या निजी स्थिति पूछना:

  • शिष्टाचार के विरुद्ध है
  • अनावश्यक हस्तक्षेप है

सभ्य समाज में यह व्यवहार न केवल अनुचित माना जाता है, बल्कि यह संबंधों में दूरी भी पैदा करता है।

क्या यह केवल अंधविश्वास है?

नज़र को पूरी तरह अंधविश्वास कहना भी सही नहीं है और इसे पूर्ण सत्य मान लेना भी उचित नहीं है।

सही दृष्टिकोण यह है कि:

  • यह मनोवैज्ञानिक प्रभाव + ऊर्जा की अनुभूति का मिश्रण है
  • नकारात्मक व्यवहार और सोच का प्रभाव वास्तविक होता है

कैसे बचें

  • अपनी निजी जानकारी सीमित रखें
  • हर व्यक्ति से समान स्तर की निकटता न रखें
  • मानसिक रूप से मजबूत रहें
  • सकारात्मक वातावरण बनाए रखें
  • नारायण कवच या चंडी कवच का पाठ किया करें

निष्कर्ष

नज़र लगना केवल किसी की दृष्टि नहीं, बल्कि उसके भीतर के भावों का प्रभाव है।

जब कोई व्यक्ति आपकी प्रगति से असहज होता है, तो उसकी नकारात्मक भावना आपके जीवन में सूक्ष्म स्तर पर प्रभाव डाल सकती है।

इसलिए आवश्यक है कि:

AstroPine™ नोट

हर प्रभाव को अंधविश्वास मानकर नज़रअंदाज़ करना भी गलत है और हर घटना को नज़र मान लेना भी।
संतुलन, समझ और सजगता—यही सबसे बड़ा संरक्षण है।